फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ जीतकर ही हम चुनाव जीतेंगे : खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद रोड स्थित सांवरिया बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। सुरेश खन्ना ने कहा कि 19 अप्रैल को मतदान होना है। अब सिर्फ 15 दिन बाकी हैं। ऐसे में कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले परिवारों तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्डधारक, फ्री राशन की सुविधा आदि के लाभार्थियों से मिलें और उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। सभी को अपने क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना है और अपने बूथ को जिताना है। उन्होंने कहा कि बूथ जीतकर ही हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, विधायक आकाश सक्सेना, राजबाला, शफीक अहमद अंसारी, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख, अर्चना गंगवार, हरीबाला यादव, नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, दिनेश गोयल, जिला पंचायत सदस्य संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें