रामपुर। बारिश के पानी से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, इस पानी से बाढ़ की कोई खतरा नहीं है।
शुक्रवार को रामनगर बैराज से 2422 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, दोपहर बारह बजे से शाम तक बारिश भी होती रही। इससे कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, अभी नदी में इतना पानी नहीं है, जिससे बाढ़ का कोई खतरा हो। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी ने बताया कि कोसी नदी में सामान्य पानी चल रहा है। बारिश का कुछ पानी और आ गया, जिससे नदी का जलस्तर थोड़ा बहुत बढ़ गया है। इससे कोई डर की बात नहीं है।