फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हर घर जल अभियान गड्ढे में, डेढ़ माह में सिर्फ खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रशासन की अनदेखी के चलते त्रिलोकपुर में हर घर जल अभियान गड्ढे में समा चुका है। अभियान के तहत पानी की पाइपलाइन डालने के लिए त्रिलोकपुर में डेढ़ माह पहले सड़क की खोदाई की गई थी लेकिन अभी तक यहां पाइपलाइन नहीं डाली गई। यह हाल तब है जब डीएम जोगिंदर सिंह ने 15 मई तक सभी गांवों में पाइपलाइन बिछाकर सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी त्रिलोकपुर गांव में न तो पाइपलाइन बिछाई गई और न ही मार्ग को दुरुस्त कराया गया है।क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा रहमतगंज के गांव त्रिलोकपुर में हर घर जल योजना के तहत सड़क पर खोदाई का काम लगभग डेढ़ माह पूर्व शुरू किया गया था। नगर पंचायत प्रशासन ने मार्ग पर खोदाई तो करवा दी लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी पाइपलाइन नहीं बिछाई गई।लोगों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जो गड्ढे खुदवाए गए थे उनमें अब मलबा भर गया है। सड़क क्षतिग्रस्त है, लोगों को हादसों का डर बना रहता है। सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को यहां से निकलने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन



बोले ग्रामीण


सड़क पर मोटे-मोटे पत्थर फैले हुए हैं, इससे मार्ग से गुजरने वाली छोटी गाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों की गाड़ी भी यहां फंस चुकी है। हमने कई बार पत्थरों को हटाकर उनकी गाड़ियां निकलवाई हैं। -मोतीराम, ग्रामीण
00000000000000

पाइप लाइन तो बिछाई नहीं गई बल्कि मार्ग को खोदकर छोड़ दिया गया है। साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे कई बार चोटिल हो चुके हैं।शांति मौर्य, ग्रामीण
000000000000000
एक महीना बीतने वाला है लेकिन पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। पीने का पानी तो मिला नहीं, रास्ता और खराब हो गया है। इसको जल्द ही दुरुस्त कराया जाना चाहिए। भूकन सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन

000000000000000

नगर पंचायत प्रशासन से कई बार सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। -चंद्रप्रकाश, ग्रामीण
00000000000000000
विभागीय अधिकारियों को पाइपलाइन व अन्य सामग्री उपलब्ध न होने की बात बताई थी लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन मुहैया कराई गई है और न ही अन्य आवश्यक सामग्री मिली है। जैसे ही सामान मिल जाएगा वैसे ही काम पूरा करा दिया जाएगा। -सुरेश, ग्राम प्रधान, त्रिलोकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें