फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सपा विधायक नसीर खां समेत पांच के खिलाफ जमानती वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने चमरौवा के सपा विधायक नसीर अहमद खां समेत पांच के खिलाफ पुलिस ने जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में अजीमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इन मामलों में जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष आजम खां के साथ ही ट्रस्ट पदाधिकारियों को नामजद किया गया है।पुलिस की ओर से इस मामले की विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में विचाराधीन है। इस मुकदमे में आजम खां समेत अन्य आरोपी पेश होते रहे हैं,लेकिन सपा के चमरौवा विधायक नसीर अहमद खां समेत अन्य कई आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने इन सभी के खिलाफ समन जारी किया। सभी को 04 मार्च को पेश होने के आदेश थे। कोर्ट में पेश नहीं होने पर अब इनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि चमरौआ से सपा विधायक नसीर अहमद खां, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, पूर्व सीओ आले हसन, मुस्ताक अहमद और जेआर सिद्दीकी के खिलाफ कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें