फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वृद्व महिला पर भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शुक्रवार को रात भर हुई बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार में पानी जमा हो गया। दिन निकलने पर वृद्ध महिला के ऊपर कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी और मौके पर ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। ढकिया गांव निवासी श्यामलाल की पत्नी बुधिया (76) का कच्चा मकान है। शुक्रवार रातभर हुई बारिश के कारण मकान की दीवार में पानी भर गया। शनिवार को बुधिया दीवार के पास बैठी हुई थी। शनिवार दोपहर को अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर वृद्ध महिला बुधिया के ऊपर गिर गई। चीख निकलने पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए और मिट्टी हटाकर महिला को मलबे के नीचे से निकाला। मलबे से निकालने में देर हो गई। इस बीच उसकी मौत हो गई। महिला के बेटे स्वराज सिंह ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से पीएम आवास की मांग की गई थी, लेकिन कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। जिसका परिणाम कच्चे मकान की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद नायब तहसीलदार अरविंद शर्मा और लेखपाल विनीत पहुंच गए। नायब तहसीलदार और लेखपाल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें