फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी लगाकर किया मतदान के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में रंगोली, आलेखन एवं मेंहदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीएलएड के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न मतदान सम्बन्धी चित्र एवं रंगोली बनाई गई, जिसमें 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उप चुनाव के तहत मतदान का उल्लेख किया गया। महिला प्रशिक्षुओं द्वारा मतदान सम्बन्धी मेंहदी हाथों पर लगाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या नीलम रानी टम्टा ने सभी प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा छात्र एवं छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मतदान का महत्व प्रत्येक परिवार को पता हो इसके लिए विद्यार्थियों की अत्यन्त अहम भूमिका हो सकती है, जिसमें वे अपने परिजनों को मतदान दिवस के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर कल्पना सिंह, प्रेमचन्द्र कुमार, शावेज लतीफ, श्याम रस्तोगी, राजेश कुुमार, भुजवीर सिंह यादव, प्रणव कुमार एवं जफर अतीक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें