फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ढाबे के बाहर से बुलेट बाइक चोरी, दो संदिग्ध दिखे

Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास शंकरपुर स्थित एक ढाबे के बाहर से वाहन चोरों ने एक बुलेट बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली के धनेली पूर्वी गांव निवासी महेंद्र कुमार पांडेय पांच अक्तूबर की शाम शुभम पांडेय की बुलेट लेकर ढाबे पर खाना खाने गए थे। उन्होंने बाइक ढाबे के गेट पर खड़ी की थी। करीब छह बजे खाना खाने के बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित के मुताबिक, ढाबे के निगरानी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति ताला तोड़कर और विशेष चाबी का इस्तेमाल कर बाइक चोरी करते दिखे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें