रामपुर। जिले में बुुधवार को दशहरा धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले में कुल 25 स्थानों पर रावण के पुतले दहन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर लगे दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहें। रामपुर शहर में तीन स्थानों पर रावण के पुतले का दहन हुआ।
सिविल लाइंस में श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद के बाद रावण वध का मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौजूद रहे। उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे कलाकारों का तिलक किया और उनकी आरती उतारी। पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल और भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने कलाकारों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अंत में श्री राम ने रावण का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष अमर नाथ खनेजा, महामंत्री राकेश जुनेजा, कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा , व्यवस्था प्रमुख पवन बंगा,नवीन भाटिया , अभिषेक,राजू सिडाना,उपाध्यक्ष महेश जुनेजा,राधा कृष्ण सिडाना मंत्री जितिन सिडाना,डिक्की आनंद ओम प्रकाश मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी अजय अरोड़ा, विजेंद्र खत्री,मनोज सिडाना,राकेश शर्मा, जीतू, मोहित,दीप अरोड़ा,सचिन ,पवन खनेजा,राजा भसीन और राजेंद्रपाल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से सत्यवादी हरिशचंद्र के नाटक के मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद घनश्याम सिंह लोधी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजे कलाकारों को तिलक लगाया। इस मौके पर सुनील कुमार गोयल, दिनेश कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, जुगेश अरोड़ा कुक्कू, हरिश्चचंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, वेद प्रकाश वर्मा, सुदर्शन लाल गुप्ता, ईश्वसरन अग्रवाल, अरविंद्र अग्रवाल,. निर्भय कुमार गर्ग, कमलेश कुमार अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गोयल, रामप्रताप सर्राफ, विनित अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, रविंद्र कुमार मिश्रा, अजय कुमार अग्रवाल, श्याम कृष्ण शर्मा, अनिल कुमार चौरसिया और शांतिशरण राठौर सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
ज्वालानगर में आयोजित रामलीला में मुख्य तिथि शिवेंद्र एडवोकेट ने रावण में पुतले में आग लगाई। इससे पहले रामलीला में अहिरावण और रावण वध मंचन किया गया। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, चितरंजन श्रीवास्तव, आशु गुप्ता, नवनीत सक्सेना, मोहित मल्होत्रा, सुभाष सक्सेना, पुनीत अग्रवाल, डॉ अनिल सक्सेना, संजू बाबा, नंदकिशोर शर्मा, धर्मवीर यादव, प्रेमपाल यादव, विशाल शर्मा, संतोष प्रसाद, सोनू शर्मा,अंकुश सक्सेना, संजीव दयाल सक्सेना, राहुल शर्मा, दिनेश कश्यप, पवन श्रीवास्तव, रवि गंगवार, देवेश गुप्ता, बॉबी ठाकुर, राजेश नायक, अशोक विश्नोई मौजूद रहे।