फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज से फिर दौड़ने लगेंगे हाईवे पर वाहन

Sun, 11 Aug 2024 11:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तीन दिन की आफत के बाद हाईवे पर सोमवार से एक बार फिर वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। शनिवार की रात में रोडवेज बसों और हल्के वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया गया,जिसके बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार दौड़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन

हाईवे पर पिछले तीन दिन से ट्रैफिक बंद चल रहा है। सावन के चौथे सोमवार के लिए शुक्रवार प्रशासन ने हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया था,जिसके बाद वाहनों को शाहबाद होकर मुरादाबाद और दिल्ली तक गुजारा जा रहा था। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने शनिवार की रात 11 बजे से रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्ट कर दिया। रूट डायवर्ट होने के बाद पुलिस ने रोडवेज बसों को सीधे तौर पर शाहबाद रूट से गुजारना शुरू किया। इस दौरान यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह पुलिस ने कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद हाईवे पर हल्के वाहनों को भी रोक दिया। इसके साथ ही पुलिस ने सीआरपीएफ चुंगी से लेकर पनवड़िया तक टू व्हीलर को भी भी डायवर्ट कर दिया। शाम होते-होते हाईवे पर जीरो ट्रैफिक हो गया। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर बैरीकेडिंग करते हुए वाहनों को रोक दिया,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह डायवर्जन सोमवार की शाम तक रहेगा। शाम के बाद डायवर्जन समाप्त कर दिया जाएगा और फिर से वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
-हाईवे पर रविवार को जीरो ट्रैफिक कर दिया गया था। यह डायवर्जन सोमवार की शाम तक जारी रहेगा। इसके बाद डायवर्जन समाप्त कर हाईवे को ट्रैफिक के लिए रोक दिया जाएगा।-अतुल श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन



शाहबाद रोड पर बढ़ा वाहनों का दवाब, लगने लगी कतार

रूट डायवर्जन के बाद रविवार को शाहबाद रोड पर वाहनों का दवाब बढ़ना शुरू हो गया है। दिन भर भारी वाहनों की कतार लगी रही। यहां से काफी संख्या में वाहनों को गुजारा गया,जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें