फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रजा टेक्सटाइल में 50 सब्जी की दुकानें कराई गई शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। ज्वालानगर में दुकाने हटाने और नई दुकानें बसाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। सोमवार रात को सब्जी मंडी बसाने के लिए कई खोखे-पटरी हटाए गए। इस बीच टीम के साथ काफी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद रजा टेक्सटाइल में 50 दुकानें शिफ्ट करा दी गयी। पुलिस के साथ पालिका की टीम ने देर रात यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान चलाने पर दुकानों की तोड़फोड़ की गयी थी। इसके बाद उन दुुकानों को बसाने के लिए कहा गया था। इसके लिए सर्वे किया गया था। जिसमें दुकानों को शिफ्ट कराने के लिए लगातार कवायद चल रही है। सोमवार रात को रजा टेक्सटाइल में सब्जी मंडी को शिफ्ट कराया। यहां पर करीब 50 दुकानों और ठेले आदि को जगह दी गयी है। अतिक्रमणकारियों को भी जगह-जगह से हटाने का काम किया जा रहा है। देर रात अतिक्रमणकारियों को हटाने के दौरान नोकझोंक भी हुई थी। जिसके बाद ठेले और खोमचे वालों को हटाया भी गया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें