गजरौला(रामपुर)। टाइल्स व सेनेटरी शोरूम का शटर तोड़कर दाखिल हुए चोर कीमती सामान समेत नकदी चोरी कर ले गए। शोरूम में लगे डीवीआर को भी चोरी कर लिया। सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची। चोरी की जानकारी ली।धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी इरफान अहमद का हाईवे किनारे भानपुर खालसा के निकट टाइल्स व सेनेटरी का शोरूम है। उनका कहना है कि वह मंगलवार की रात शोरूम बंद कर घर चले गए। रात किसी समय चोर आए। उन्होंने सब्बल से शटर तोड़ दिया और अंदर शोरूम में दाखिल हो गए। शोरूम स्वामी का आरोप है कि शोरूम से एक लाख रुपये की नकदी व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरों की तस्वीर कैद न हो सके, इसलिए डीवीआर भी ले गए। मंगलवार सुबह उनको शोरूम में चोरी की जानकारी हुई। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर चोरी की जानकारी ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों का सुराग लगाकर जल्द खुलासा किया जाएगा।