फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: उत्तराखंड पुलिस ने हत्या की आशंका पर रुकवाया दफन, परिजनों के साथ नोकझोंक, साथ ले गई युवती का शव

Sun, 25 Feb 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के बाद दफन की तैयारी के बीच पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने दफन को रुकवा दिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने साथ ले गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द करेगी। इस दौरान परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर 15 साल से मजदूरी कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात उनकी 18 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन रुद्रपुर से युवती का शव लेकर अपने गांव आ गए और दफन करने की तैयारी करने लगे।

इस दौरान किसी ने रुद्रपुर पुलिस को सूचना दी कि युवती की हत्या की गई है। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने रामपुर पुलिस से संपर्क किया और गांव पहुंच गई। पुलिस ने युवती का दफन रुकवा दिया। पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो घर वालों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस और परिवार के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस नहीं मानी और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर ले गई। अजीमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा ने बताया कि युवती की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें