फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में वाहनों पर जरुर लगाए रिफ्लेक्टर टेप : यातायात प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोहरे में सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती हैं। इसी को लेकर यातायात पुलिस चालकों को यातायात के नियम के प्रति जागरुक कर रही है। इसके साथ ही अभियान चलाकर हाईवे पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा रही है। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ हाईवे पर अभियान चलाया । उन्होंने वाहन चालकों से कहा घने कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने की वजह से रास्ते का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जल्दबाजी किए बिना धीरे-धीरे और बेहतर सावधानी के साथ वाहन चलाएं। अपनी लाइन में ही वाहन चलाना सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोहरे और धुंध में फॉग लैंप का इस्तेमाल करें। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस कोहरे में सड़क हादसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाती है। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं जा रहे है। मंगलवार को टीम ने बरेली गेट, पहाड़ी गेट सहित हाइवे पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं है। यातायात पुलिस की ओर से चालकों को यातायात के नियम के प्रति जागरुक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें