फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाल मजदूरी कराने वालों का चालान काटने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने नगर व क्षेत्र में अभियान के तहत बाल मजदूरी कराने वाले 24 दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान व्यापारियों ने श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने सभी को शांत किया। बाद में अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र की ओर रवाना हो गए। श्रम परिवर्तन विभाग के अधिकारी चंद्र प्रकाश, मनोज शर्मा आदि की एक टीम ने नगर के सिनेमा रोड, माटखेड़ा रोड, नैनीताल रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड, पुरानी तहसील रोड आदि मार्गों का भ्रमण किया और बाल श्रम कराने के आरोपी 24 दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकानदारों द्वारा आधार कार्ड के आधार पर उम्र का आंकलन कर चालान काटने का विरोध किया गया। सूचना पाकर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुदर्शन मदान, महामंत्री राजीव अग्रवाल आदि भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों से महज आधार कार्ड के आधार पर बालिग श्रमिकों को बाल श्रमिक घोषित करने की कार्रवाई को गलत बताया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा शांत कराया। व्यापारियों का विरोध होता देख अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र की ओर रवाना हो गए। व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल ने बताया कि श्रम परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने बाल श्रमिकों को मात्र आधार कार्ड के अनुसार चिह्नित करने का तरीका गलत था, जिसका दुकानदारों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार बाल श्रम कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, अन्य किसी के खिलाफ कार्रवाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें