फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result : रामपुर से मेरिट में छात्रों का रहा दबदबा, 10वीं-12वीं का इतने फीसदी रहा परिणाम

Tue, 25 Apr 2023 06:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। 10वीं और 12वीं की टॉप टेन 28 विद्यार्थियों की सूची में सात छात्राएं हैं।
विज्ञापन
खुशी दिवाकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जिले की मेरिट में इस बार छात्रों का दबदबा रहा है। हाईस्कूल में रेनबो इंटर कॉलेज चंदपुरा सीकमपुर के छात्र नागेश्वर चौहान और इसी कॉलेज की छात्रा खुशी दिवाकर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाकर जिला टॉप किया है। दोनों ने समान रूप से 600 में से 570 अंक प्राप्त किए हैं। इंटरमीडिएट में एसआरएम इंटर कॉलेज रौरा कलां मिलक के छात्र हरप्रीत सिंह ने 500 में 477 अंक पाकर जिला टॉप किया है। परिणाम आने के बाद मेधावियों के परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से मंगलवार को दोपहर के वक्त वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिए गए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप टेन की सूची में इस बार 14.14 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। जिनमें छात्रों का दबदबा है। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 11 छात्र और 3 छात्राएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में 10 छात्र और 4 छात्राएं हैं। 

हाईस्कूल में आदर्श कृषक इंटर कॉलेज रामपुर के छात्र मोहित कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अंश पांडेय ने जिले में दूसरा स्थान पाया है। इन्होंने समान रूप से 600 में से 567 अंक प्राप्त किए हैं। बिहारी लाल इंटर कॉलेज सैदनगर के छात्र राजवीर ने 600 में से 566 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में एसआरएम इंटर कॉलेज मिलक के छात्र हरेंद्र ने 500 में से 472 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया है। मिलक के ही सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के छात्र रजत सक्सेना ने 500 में से 467 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया है। ओवरऑल जनपद का हाईस्कूल का परिणाम 93.58 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 79.25 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन

ये है हाईस्कूल के टॉप टेन छात्रों की सूची

1. नागेश्वर चौहान 570/600, 95 प्रतिशत, रेनबो इंटर कॉलेज चंदपुरा सीकमपुर और खुशी दिवाकर 570/600, 95 प्रतिशत, रेनबो इंटर कॉलेज चंदपुरा सीकमपुर

2. मोहित कुमार 567/600, 94.50 प्रतिशत, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा और अंश पांडेय 567/600, 94.50 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिलक

3. राजवीर 566/600, 94.33 प्रतिशत, बिहारी लाल इंटर कॉलेज, खंडिया सैदनगर

4. आयुष कुमार 563/600, 93.83 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिलक

5. शैलेश कुमार 562/600, 93.67 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिलक

6. अर्ची 560/600, 93.33 प्रतिशत, बाल विद्या इंटर कॉलेज महमूदपुर

7. विकास कुमार 559/600, 93.17 प्रतिशत, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज, किरा और शिवम सिंह 559/600, 93.17 प्रतिशत, बीवीएम एचएस कराथी, शाहबाद

8. विशाल दिवाकर 558/600, 93 प्रतिशत, मनोरमा एचएसएस शाहबाद

9. दीपाली पाल 557/600, 92.83 प्रतिशत, विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामपुर

10. अरुण कुमार 556/600, 92.67 प्रतिशत, समंत श्री एचएसएस घारमपुर और श्याम सुंदर 556/600, 92.67 प्रतिशत, विक्रम सिंह पीएचएसएस लंबाखेड़ा
विज्ञापन

ये है इंटरमीडिएट के टॉप टेन छात्रों की सूची 

1. हरप्रीत सिंह 477/500, 95.40 प्रतिशत, एसआरएम इंटर कॉलेज, रौरा कलां मिलक

2. हरेंद्र 472/500, 94.40 प्रतिशत, एसआरएम इंटर कॉलेज, रौरा कलां मिलक

3. रजत सक्सेना 467/500, 93.40 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक

4. देवकरन गौतम 464/500, 92.80 प्रतिशत, आरएसएम इंटर कॉलेज चंदपुरा सीकमपुर

5. पवन यादव 459/500 91.80 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक

6.मोहम्मद जुबैर 456/500, 91.20 प्रतिशत, आरपी सिंह इंटर कॉलेज जाहिदपुर

7. प्रवेंद्र कुमार 455/500, 91 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक और राजकुमार 455/500, 91 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक, इसके अलावा मंतशाह 455/500, 91 प्रतिशत, डीवी सिंह मैमोरिया कॉलेज भैंसोड़ी

8. फाइजा 454/500, 90.80 प्रतिशत, कलावती कन्या इंटर कॉलेज धनेली मिलक और परित कुमार सिंह 454/500, 90.80 प्रतिशत, रेनबो इंटर कॉलेज चंदपुरा सीकमपुर

9. सुदर्शन पटेल 453/500, 90.60 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक

10. अजमी 450/500, 90 प्रतिशत, हसत इंटर कॉलेज खौद और श्रद्धि गुप्ता 450/500, 90 प्रतिशत, श्री डाल चंद शर्मा इंटर कॉलेज, धुरियाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें