फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को रौंदा, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद से छोछक देकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से वापस लौट रहे एक परिवार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर का पहिया निकलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। बरेली जिले के हल्दी खुर्द गांव निवासी मंजू यादव अपने पूरे परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बूजपुर गांव निवासी बेटी के घर छोछक देने गयी थीं। शनिवार की रात घर वपस लौटते समय नगर के हाईवे स्थित धर्मपुरा गांव के पास खनन से भरे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर का पहिया निकल कर दूर जा गिरा तथा ट्राॅली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी खुर्द गांव निवासी 16 वर्षीय कविता, 14 वर्षीय रवि उर्फ टिंकू यादव, 40 वर्षीय रामवती और मिलक के कर्पिया हप्पू गांव निवासी 30 वर्षीय सावित्री की मौत हो गई। ट्रॉली में सवार मंजू, सोनाक्ष, संतोष, अंजलि, अमित, रमन, सोनू, अंजना, आरती, जोगराज, अकुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और घायलों को अस्पताल भेजा।
वहीं डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर घायलों व मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। चारों तरफ चीखने और चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं। सूचना पर एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल धनंजय सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा मृतकों के परिजनों का ढाढ़स बंधाते हुए मुआवजे का आश्वासन दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन







कक्षा नौ की पढ़ाई के बाद फरीदपुर काम करने चला गया था रवि
सड़क दुर्घटना में मृतक रवि उर्फ टिंकू कक्षा 9 की पढ़ाई करने के बाद अपने मां के यहां फरीदपुर काम करने चला गया था और होली के अवसर पर और रिश्तेदारी में छोछक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मृतक रवि दो भाई थे और उसकी एक इकलौती बहन है। परिजनों ने बताया कि रवि रिश्तेदारी में एक प्रोग्राम में शामिल होने आया हुआ था


इंटर की परीक्षा दे रही थी कविता
मृतका कविता के परिजनों ने बताया कि कविता की उम्र 16 वर्ष थी और वह इंटर की परीक्षा दे रही थी। परसों भी वह इंटर की परीक्षा देकर आई थी। छुट्टी होने के कारण वह अपनी रिश्तेदारी में बहन के यहां छोछक प्रोग्राम में चली गई थी। परिजनों ने कविता से कहा कि घर पर ही रहे। परंतु कविता जिद कर कार्यक्रम में चली गई और हादसे में जान चली गई। कविता भी अपने परिवार में अकेली पुत्री थी। उससे छोटे दो भाई हैं।

-
सावित्री का देवर करता रहा इंतजार
ग्राम कृपया हप्पू निवासी सावित्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सावित्री के देवर ने बताया कि जब वह छोछक के प्रोग्राम से वापस आ रहे थे तब सावित्री ने फोन किया कि वह नेशनल हाईवे पर ग्राम धनेली पर उन्हें बाइक से लेने आ जाएं, बाकी सभी लोग सीधे निकल जाएंगे। इस बीच रास्ते में उनका देवर उन्हें बाइक से लेने नेशनल हाईवे स्थित ग्राम धनेली पर पहुंच गया और टैक्टर-ट्राॅली का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद पता चला कि धनेली से दो किमी. पहले ही हादसे में सावित्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें