बिलासपुर। रुद्रपुर से आ रही एक कार शुक्रवार शाम अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बाद में कार को खाई से बाहर निकलवाकर गंतव्य को भेजा। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे दो कार सवार रुद्रपुर से नगर की ओर आ रहे थे। नैनीताल हाईवे पर रुद्र विलास चीनी मिल स्थित गोकुल नगरी मोड़ के पास अचानक एक जानवर सामने आ गया। इससे चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रुद्रविलास चौकी पुलिस भी पहुंची। चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि कार में दो लोग थे। वे हादसे में सुरक्षित बच गए। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद