फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राणा शुगर मिल को 20 अगस्त तक गन्ना भुगतान करने का अल्टीमेटम

Tue, 30 Jul 2024 06:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राणा शुगर मिल को गन्ना किसानों का बकाए का भुगतान 20 अगस्त तक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जोगिंदर सिंह ने गन्ना मूल्य भुगतान में हो रहे विलंब के बारे में जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल के प्रबंधक से जानकारी ली। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जिले में केवल राणा शुगर मिल के पास किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान लंबित है और अभी बकाया भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने राणा शुगर मिल के प्रबंधक को शीघ्र भुगतान करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। राणा शुगर मिल के प्रबंधक को 20 अगस्त तक बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए डीएम को आश्वस्त किया। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि राणा शुगर मिल 20 अगस्त तक भुगतान नहीं करती है तो चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें