फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में दो गवाहों की गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में दो गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में सुनवाई 20 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में थाना गंज में दर्ज हुआ था। इस मुकदमे आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों जमानत पर चल रहे हैं। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान एफआईआर लेखक ऋषिपाल सिंह और लखनऊ के नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसके रावत ने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की ओर से उनसे जिरह की गई। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। वहीं अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में अगली सुनवाई 20 अक्तूबर को होगी।
शाम 7.30 बजे तक चली कोर्ट की कार्रवाई अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में कोर्ट की कार्यवाही शाम 7.30 बजे तक चली। इस दौरान अबदुल्ला आजम के अधिवक्ताओं ने गवाहों से जिरह की और शाम 7.30 बजे तक दोनों गवाहों की गवाही पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें