फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गांजे के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को करीब 11 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। झंडा चौक के पास ठंडी सड़क पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोनू सैनी व शाहजहां को पकड़ा। दोनों के कब्जे से 11 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तराखंड से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें