रामपुर। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला समेत दो संक्रमितों की मौत हो गई। दोनों संक्रमितों की मौत पोर्टल पर अपलोड की गई है।
बिलासपुर क्षेत्र की एक 64 वर्षीय संक्रमित महिला और अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक 59 वर्षीय संक्रमित पुरुष की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में 25 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसमें आरटी-पीसीआर जांच में 12, एंटीजन जांच में एक और निजी लैब जांच में 12 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही रविवार को 72 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 497 रह गई है।जिले में अब तक कुल 11436 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।