फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं दो नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बसों की कमी से जूझ रहे रोडवेज डिपो को दो नई बसें मिली है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। इन बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर सुगम होगा। डिपो में अभी तक विभिन्न रूटों पर 66 बसों का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

इनमें से चार बसें इस महीने नीलामी की कगार पर पहुंच चुकी हैं। बसों की कमी को देखते हुए विभाग के अफसरों से शासन से 10 बसों की मांग की थी। जिस पर शासन से दो बसें रामपुर डिपो के बेड़े में शामिल कर दी हैं। अब डिपो में बसों की संख्या 64 हो गई है। जल्द ही शासन से ओर बसें भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ विभाग अनुबंधित बसों का संचालन कराने की तैयारी में हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि दो नई बसें डिपो को मिली हैं। इनका संचालन दिल्ली व हल्द्वानी रूट पर किया जाएगा। नई बसें मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें