फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। टांडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश कासिम घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे के ग्राम मिलक का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचा, पांच कारतूस, दो खोखा और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह टांडा पुलिस सैदनगर से रामपुर को जाने वाले मार्ग पर प्रानपुर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रामपुर की ओर से आ रहे बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा करना शुरू कर दिया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायर के दौरान बदमाश कासिम के दाहिने पैर में गोली लग जाने से वह घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश आसिफ को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा किया आरोपियों के कब्जे से 02 तमंचे, पांच कारतूस, दो खोखा नाल में फंसे हुए तथा एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश कासिम को मौके से उपचार को जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें