फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया दो मोबाइल मेडिकल वैन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से दो मोबाइल मेडिकल वैन को रवाना किया। उन्होंने बताया कि पूर्व से ही एक मोबाइल मेडिकल वैन को जनपद में आमजन की सुविधा के दृष्टिगत संचालित किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है तथा अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एनबीएसी क्राइम प्रिवेंशन एवं ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल मेडिकल वैन को रवाना किया गया है। इस वैन की विशेषता यह है कि इसमें प्रशिक्षित डॉक्टर की देखरेख में दवाइयों का वितरण किया जाता है तथा ग्रामीण स्तर पर सामान्य समस्याओं का निदान भी मौके पर करते हुए उन्हें उचित दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा दवाइयों के एमआरपी पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा ती है, जिससे जरूरतमंद लोगों को रियायती दर पर डोर स्टेप पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने संस्था की सराहना की। इस दौरान नोडल अधिकारी आईएएस सुरेंद्र राम, मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह एवं एनबीएसी क्राइम प्रिवेंशन एवं ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष एनके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें