सैफनी (रामपुर)। सैफनी क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर मंगलवार की रात मटर व्यापारी से दो बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिया।
सैफनी के मोहल्ला सैनी निवासी त्रिमल मटर व्यापारी हैं। उनका कहना है कि मंगलवार की रात उन किसानों को पैसा देने बाइक से जा रहे थे जिनसे उनको मटर की खरीद की थी। उनके पास दो लाख रुपये थे। रास्ते में रामगंगा के पुल पर पीछे दो बाइकसवार नकाबपोश बदमाश आए उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनके पास से दो लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है। सीओ शाहबाद केएन आनंद ने बताया कि मटर व्यापारी से लूट की सूचना मिली है। वह खुद मौके पर जा रहे हैं। संवाद