फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किशोर सहित दो की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राणा शुगर मिल के निकट किसी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। दोनों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहबाद कस्बे में धार्मिक कार्यक्रम के समापन के बाद बुधवार देर रात करीब 1.30 बजे स्कूटी से मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव थांवला निवासी राशिद (22), बिलारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी नाजिर (16) और थाना मूंढापांडे के गांव करनपुर निवासी तौसीफ घर लौट रहे थे। रास्ते में शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के राणा शुगर मिल के निकट पहुंचते ही किसी वाहन नेस्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में राशिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाजिर और तौसीफ घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को शाहबाद सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने नाजिर को भी मृत घोषित कर दिया। तौसीफ की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
कस्बे में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे राशिद, नाजिर और तौसीफ को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान पुलिस ने बताया कि स्कूटी सवार तीनों लोगों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अगर हेलमेट होता तो शायद लोगों की जान बच सकती थी। पुलिस ने कहा कि जिंदगी अनमोल है। लोगों को स्वयं अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर ही चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें