फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शार्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड बार्डर स्थित मनिहारखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात शार्ट सर्किट से दो किसानों के घरों में आग लग गई। जिसके कारण दोनों किसानों के घरों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जबकि, एक किसान के घर में रसोई गैस का सिलिंडर भी फट गया।कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड बॉर्डर स्थित रूद्र विलास चौकी के गांव मनिहार खेड़ा निवासी करमजीत सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे अचानक शार्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। तेज हवा ने आग को और विकराल रूप दे दिया। आग लगते ही तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच आग ने पड़ोसी मिलन विश्वास के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों के जरिए आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एक ग्रामीण ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों का कहना है कि फायरब्रिगेड के आने से पहले ग्रामीणों द्वारा जब आग बुझाई जा रही थी। उस दौरान करमजीत सिंह के घर में रसोई गैस का सिलिंडर भी फट गया। अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल दोनों घरों की आग को बुझाया।
गांव निवासी भाजपा नेता अरविंदर सिंह चीमा ने बताया कि दोनों किसानों का कहना है कि आग की चपेट में आने से करमजीत सिंह के घर में करीब तीन लाख व मिलन विश्वास के घर में करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है। मामले की सूचना राजस्व विभाग को भी दे दी गई है। शुक्रवार को राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर मामले की जांच भी की है। उन्होंने घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेता ने दोनों घरों में लगी आग में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की भी मांग प्रशासन से की है, ताकि दोनों किसानों की कुछ क्षतिपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें