स्वार सीएचसी में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज। अमर उजाला
जिले में मियादी बुखार जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार को स्वार में छात्र और सैदनगर क्षेत्र में छात्रा की बुखार से मौत हो गई।
जिले में बुखार से अब तक बीस लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सैंकड़ों की संख्या में लोग बीमार हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इसकी वजह से मरीजों को झोलाछाप या फिर निजी डाक्टरों के यहां महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।