रामपुर। शुक्रवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमण के मामले आए। साथ ही दो संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज निकलने में कमी आ रही है। शुक्रवार को 738 लोगो की रिपोर्ट आई। इसके अनुसार आरटीपीसीआर जांच में दो संक्रमित पाए गए।। इस दौरान दो संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। जिले में सक्रिय मामले पांच रह गए हैं। संवाद