फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी दो भाई गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने गोकशी के आरोपी दो भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक गोतस्कर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोतस्करों के पास से बाइक व गोवध का सामान बरामद किया है।शनिवार रात में शहजादनगर पुलिस ने गश्त के दौरान दबका चौराहे के पास कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार लोग उतरकर भागने लगे, जिस पर पुलिस ने पीछा किया। पीछा करने के दौरान गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की, इसमें एक गो तस्कर के पैर मे गोली लग गई। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की गोली से शहजादनगर थाना क्षेत्र के जुठिया गांव निवासी यारूफ घायल हो गया, जबकि उसका भाई मोहम्मद रऊफ गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों ही गोतस्करी का काम करते हैं। उनके कब्जे से कार के साथ ही गोवध के उपकरण भी बरामद किए हैं। दोनों पर ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। एसपी ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें