फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म वासी में बाइक चोरी करते उत्तराखंड के दो युवक रंगे हाथों गिरफ्तार

सार

शनिवार की साप्ताहिक बाजार से सरेआम बाइक चुरा रहे दो बाइक युवकाें को लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।शनिवार को उत्तराखंड बाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवक बाइक उठाकर ले जाने लगे।इसके चलते मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसवासी(रामपुर)। शनिवार की साप्ताहिक बाजार से सरेआम बाइक चुरा रहे दो बाइक युवकाें को लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए चोर उत्तराखंड के बाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन

बिजारखाता में शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में दूरदराज के किसान अपनी उपज लेकर बाजार आते हैं। इस बाजार से कई बार बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके चलते बाइक सवार एवं दुकानदार समेत अन्य लोग सतर्क रहते हैं। शनिवार को उत्तराखंड बाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवक बाइक उठाकर ले जाने लगे। लोगों ने इन्हें देख लिया और दोनों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। इसके चलते मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को चोरी की बाइक सहित अपनी गिरफ्त में ले लिया और पुलिस चौकी ले गए। इस संबंध में चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह ने बताया कि मोटर साइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें