फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गुड़ लदे ट्रक की पिकअप से टक्कर, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार देर रात करीब बारह बजे अमरोहा से नेपाल गुड़ लेकर जा रहे ट्रक की मुरादाबाद जा रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात एक ट्रक अमरोहा से गुड़ लेकर नेपाल जा रहा था। इसी दौरान शाहबाद से ब्रेड वितरण करके पिकअप चालक विक्की और पिकअप में बैठे व्यापारी सोनू मुरादाबाद लौट रहे थे। लौटते समय सैफनी थाना क्षेत्र के सराय इमाम पर दोनों वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादासे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जबकि गुड़ से लदा ट्रक पलट गया। दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद शाहबाद-सैफनी रोड पर दोनों ओर से तकरीबन तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास के ग्रामीण गुड़ ले जाने की फिराक में जुट गए। हादसे और जाम की सूचना पाकर सीओ अतुल कुमार पांडे और सैफनी थाना प्रभारी अमरपाल सिंह पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल हुए सोनू और विक्की को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराने भेज दिया। इसके बाद देर रात ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11 हजार और 33 हजार की हाई टेंशन लाइन को बंद कराया। अग्निशमन की गाड़ी और क्रेन को बुलवाया गया। जिसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। सैफनी थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप चालक विक्की निवासी ग्राम रतनपुर के सिर में चोट आई है। जबकि सोनू निवासी ग्राम नगलिया निवासी के पैर में फ्रैक्चर है। ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली थी। हादसे में घायल दोनों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें