फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर के मुख्य चौराहे स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में गर्मी और ओवरलोडिंग की वजह से अचानक आग लग गई। ओवरलोडिंग के कारण पालिकाध्यक्ष के आवास के पास भी बिजली का एक तार टूटकर सड़क पर गिर गया। दोनों हादसों की वजह से आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे ठप रही। नगर के मुख्य चौराहे पर बिजली का एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिससे बिजली की आपूर्ति नगर के मुख्य चौराहे के आसपास की सभी मार्केट, पुरानी तहसील रोड आदि स्थानों पर होती है। वहीं, मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति कायस्थान, साहूकारा, पंजाबी कॉलोनी, सिनेमा रोड, भट्टी टोला, शांति कॉलोनी आदि मोहल्लाें में होती है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 4 बजे गर्मी और ओवरलोडिंग की वजह से नगर के मुख्य चौराहे स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। लोगों ने मामले की सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी। विद्युत कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद ट्रांसफार्मर के तारों को ठीक किया गया।
वहीं शाम करीब 6 बजे कैनाल रोड स्थित पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल के आवास के पास बिजली का एक तार टूटकर रोड पर गिर गया। इन दोनों घटनाओं की वजह से नगर के आधे शहर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ प्रदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर के तार ठीक किया जा रहे हैं। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें