रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने लगने वाली लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया। 12 मार्च को कलक्ट्रेट में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लंबित चालानों के विवादों का निस्तारण किया जाएगा। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने स्टार चौराहा, बरेली गेट, मालगोदाम चौराहा सहित अन्य स्थानों पर पंफलेट बांटे। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि लगने वाली लोक अदालत के लिए पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया है। संवाद