रामपुर। होली के मौके पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत रविवार से मंगलवार तक शहर के प्रमुख बाजारों में कार, बाइक और ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा। बाजार में आने वाले ग्राहकों को असुविधा न हो इसके लिए पुलिस ने अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की है।
ट्रैफिक प्लान के मुताबिक किला पश्चिमी गेट से आगे कार, कार और ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित होगा। किला पूर्वी गेट से भी बाजार की ओर वाहनों के जाने पर रोक होगी। चौकी हजियानी की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा, बाइक और कार बाजार की ओर नहीं जाएंगे। एसबीआई तिराहा से बाजार की ओर से भी वाहनों के आने पर रोक होगी । चौकी चौक चौराहा से बाजार की ओर से कोई वाहन नहीं आएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाजार में कार, बाइक और ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।
कोसी पुल से भारी वाहनों का शहर के अंदर भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। शाहबाद बाईपास पुल के नीचे से शहर के अंदर भारी वाहन नहीं आएंगे। पनवडिया से मालगोदाम तिराहा की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जौहर की पुलिया से शहर के अंदर भारी वाहनों के आने पर रोक होगी। तोपखाना चौराहा से गांधी समाधि और बापू मॉल की तरफ भारी वाहनों के आने पर रोक रहेगी। बरेली गेट से मालगोदाम तिराहे की तरफ भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। राधा टाकिज के सामने से राधा रोड की तरफ भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मालगोदाम तिराहे से आंबेडकर पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
एसबीआई के सामने नाहिद सिनेमा हाल में, सर्राफा मार्केट के सामने जच्चा-बच्चा केंद्र में, किला पूर्वी गेट के सामने पान दरीबा में, किला पश्चिमी गेट के सामने पुरानी तहसील में , महिला डिग्री कॉलेज के सामने किले में।
किला पश्चिमी गेट से बापू माल और जेल रोड की तरफ, किला पूर्वी गेट से बासमंडी और गुईया तालाब की ओर, एसबीआई तिराहे से जिला चििकत्सालय की ओर. चौकी चौक चौराहा से दोमहला रोड और हाथी खाने की ओर। यातयात व्यवस्था के लिए किला पश्चिमी गेट, किला पूर्वी गेट और एसबीआई तिराहा से ई-रिक्शा/चार पहिया वाहनों का रूट डायर्वजन।