फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को दस बजे बंद न कराएं बाजार:सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर क्षेत्र एवं सिविल लाइन क्षेत्र में वर्तमान में रात दस बजे बाजार बंद कराया जा रहा है। इससे होली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी आर्थिक परेशानी व तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले से ही कोरोना की वजह से व्यापारी समाज आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। उन्होंने व्यापारी हित में रात दस बजे से बंदी पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, मैराज हुसैन, सलविंदर विराट, पुलकित अग्रवाल, दानिश मियां, वकार इंजीनियर, लालमन सैनी, नफीस कादरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें