रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुख्य कार्यालय पर तहसील टांडा के नगर अध्यक्ष हाजी मुनव्वर एवं प्रदेश मंत्री निलेश वर्मा का अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और लालपुर पुल के निर्माण हेतु 34 करोड़ 32 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर सलविंदर विराट, महफूज हुसैन,तरन जैन, नदीम मियां, नेता अजमल, शफी कुरेशी, सालिम, मनोज वर्मा, अजहर, राजू पंडित, हाजी अमीर, जफर, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।