फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज चलेगा टीकाकरण महा अभियान..

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मंगलवार को महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले भर के 32 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए मंगलवार को महा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले भर में करीब 184 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। अभियान में 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। जिसमें बिलासपुर में 26, चमरौआ में 22, मिलक में 23, नगर क्षेत्र में में 25, सैदनगर में 20, शाहबाद में 30, स्वार में 22, टांडा में 16 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें