रामपुर। वैलेंटाइन सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। सात फरवरी को रोज डे, आठ फरवरी को प्रपोज डे, नौ फरवरी को चाकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रामिस डे, 12 फरवरी को किस डे, 13 फरवरी को हग डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन डे की धूम शहर में शुरु हो गई है। गिफ्ट, पुष्प, ग्रीटिंग कार्ड आदि की दुकानें सज गई हैं। खासतौर पर युवक-युवतियों की भीड़ इस दुकानों पर देखी गई। सोमवार को रोज डे मनाने लिए सिविल लाइंस, स्टार चौराहा, नाहिद गेट, राजद्वारा, मिस्टनगंज, सिविल लाइंस, ज्वालानगर आदि लगी दुकानों में गुलाब की कलियों की खूब बिक्री हुई। संवाद