रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां अपील पर अगली सुनवाई 30 सितंबरको होगी। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में निचली अदालत ने उनको तीन माह के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। इस फैसले के उन्होंने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख कोर्ट ने 30 सितंबर निर्धारित की है। संवाद