फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह का पहला सोमवार आज, श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार से सावन माह की शुरुआत हो गई। 26 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार होगा। जिस पर देवों के देव महादेव भगवान शिव की अराधना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। हालांकि इस बार भी कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रहेगी और कांवड़ यात्रा नहीं होगी।जिले में भमरौआ स्थित प्राचीन श्री नर्मदेश्वर महादेव शिवालय, पंजाब नगर स्थित श्री ओम नागेश्वर शिवालय, रठौंडा स्थित शिव मंदिर के अलावा शहर के कोसी मार्ग स्थित शिव मंदिर जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में सावन माह के पहले सोमवार पर श्रद्धालु अपने अराध्य भगवान शिव की अराधना के लिए पहुंचेंगे। शिवभक्त मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। कोरोना संक्रमण के मंदिरों मद्देनजर मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जलाभिषेक कराने की तैयारियां की गई हैं। किसी भी श्रद्धालुओं को बगैर मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। भक्तों को जलाभिषेक में कोई दिक्कत न हो इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर सुबह पांच बजे भक्तों के लिए खोले जाएंगे। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि भक्तों को दर्शन पूजन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें