रामपुर। जिले में शनिवार को 48 केंद्रों पर कोरोना से बचाव को टीकाकरण किया गया। जिसमें 1248 लोगों ने पहली व दूसरी डोज का टीका लगवाया।
शनिवार को हुए टीकाकरण में 45 से 60 साल आयु तक के 492 लोगों पहली डोज और 296 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 199 लोगों को पहली डोज का टीका और 252 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इसके साथ ही पांच हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि दो-दो फ्रंटलाइन वर्करों ने भी पहली और दूसरी डोज का टीका लगाया गया। संवाद