फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर के 34 बूथों पर गड़बड़ी की आशंका, मतदान के दौरान कड़ी रहेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 166 मतदान केंद्रों के 454 बूथों में से 34 पर गड़बड़ी की आशंका है। क्योंकि ये बूथ अतिसंवेदशीन मतदान केंद्रों के हैं। विधानसभा क्षेत्र में 18 मतदान केंद्रों के 34 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। मतदान वाले दिन इस केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती रहेगी। साथ ही चुनाव आयोग की भी पैनी नजर इन पर होगी। इन मतदान केंद्रों पर कोई गड़बड़ी न होने पाए इसको लेकर अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजम खां की विधायकी रद्द होने की वजह से रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए दस प्रत्याशी मैदान में हैं। उपचुनाव को लेकर मतदान 05 दिसंबर को होगा। पुलिस और प्रशासन ने मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही पुलिस भी अपनी ओर से तैयारी कर रही है। मतदान वाले दिन सुरक्षा व्यस्था को चाक-चौबंद रखने के एसपी ने पुलिस, पीएसी और अर्ध सैनिक बल के जवानों की मांग की है। उन्होंने अपनी मांग से शासन को अवगत करा दिया जाएगा। 05 दिसंबर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 166 मतदान केंद्रों पर 454 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या लगभग 3.88 लाख है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 206904 और महिला मतदाताओं की संख्या 182052 है। अन्य मतदाताओं की 38 है। मतदाताओं का जेंडर रेशियों 880 है। रामपुर विधानसभा सीट पर ईपी रेशियो 67.36 है, जो अन्य विधानसभा सीटों के मुकाबले अधिक है। इस उपचुनाव में 7,285 नये मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं का नाम 18 साल की आयु पूरी करने के बाद शामिल किया गया है। 05 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर अधिकारियों की चिंता अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को लेकर है। अधिकारी लगातार ऐसे मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। विधानसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी और एसडीेएम सदर ऐसे कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का निर्देश दे चुके हैं। सामान्य प्रेक्षक भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपचुनाव में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था होगी। इन मतदान केंद्रों पर पूर्व में हुए चुनाव में जिन लोगों ने गड़बड़ी की है उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें