फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला से मारपीट के मामले में दो सगे भाइयों को तीन वर्ष की कैद

Wed, 02 Aug 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महिला से मारपीट करने के मामले में कोर्ट ने दो सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए तीन साल की कैद और 27 हजार रुपये प्रत्येक को जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामला टांडा थाना क्षेत्र के गांव शहपुरा का है। गांव निवासी इसरार की पत्नी फराह 16 जून 2020 को अपने घर पर थी। आरोप है कि फरमान और उसमान ने महिला को गालियां दी। जिसका विरोध करने पर दोनो भाइयों ने लाठी-डंडो से फराह की पिटाई की। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की रिपोर्ट थाना टांडा में दर्ज करायी गयी। इस मुकदमें की सुनवाई मंगलवार को अपर जिला जज कोर्ट नंबर चार कैलाश कुमार की कोर्ट में हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता ओमप्रकाश लोधी ने बताया कि कोर्ट ने दोनो पक्षों की दलील सुनने के बाद दो सगे भाई फरमान और उसमान को दोषी मानते हुए तीन साल की कैद और 27-27 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें