फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले तीन नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मिलक। जिले में नए कोरोना संक्रमितों और आइसोलेट संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है, जो कि राहत देने वाला है। शनिवार को जिले में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। मिलक सीएचसी पर तीन लोगों के कोरोना संक्रमित जांच के लिए रेंडम सैंपल 10 जून को लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा के प्रभारी डा. मोहित रस्तोगी ने बताया कि तीनों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। संक्रमित लोगों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई है। वहीं, जिले में अब सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें