फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हुए सड़क हादसे में संत नगर कॉलोनी निवासी राज गुप्ता सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


राज गुप्ता खजुरिया क्षेत्र से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी ग्राम बेगमाबाद के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी हादसे में केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी फुरकान व अजीत कुमार भी घायल हुए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ पीपी सिंह ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें