फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उड़द की दाल खाकर बीमार हुए एक परिवार के तीन सदस्य, भर्ती

Sat, 10 Aug 2024 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार को जिला अस्पताल में शादी की मढ़ैया के रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्य अस्पताल में भर्ती हुए। बताया गया कि लोगों ने शुक्रवार रात को खाने में उड़द की दाल खाई थी, इसके बाद सुबह में परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि दाल में क्या खामी थी, इसका परिवार के लोगों को नहीं पता है।
विज्ञापन

शादी की मढ़ैया निवासी परवीन ने शुक्रवार शाम को खाने के लिए उड़द की दाल बनाई थी। इसको पूरा परिवार खाकर सो गया। शनिवार तड़के बेटा दानिश और बहू रुखसार और मां परवीन को खुद चक्कर आने लगे, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उनको जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. लखवीर सिंह ने उनका चेकअप किया। जिसके बाद उनकी कमजोरी दूर करने के लिए डिप लगा दी गई। अभी परिवार खतरे से बाहर बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि दाल खाने से तबीयत बिगड़ी है। परिवार के लोगों के अनुसार दाल ताजी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें