फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोसी नदी में नहाने गए तीन दोस्त नदी में बहे, दो को बचाया, एक लापता

Sun, 21 Jul 2024 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। कोसी नदी में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे चार दोस्त नहाने के दौरान बह गए। जिसमें दो को बचा लिया गया और एक लापता है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के पुरानी बहपुरी गांव निवासी महमूद का 12 वर्षीय पुत्र अयान और गांव के ही शोएब, राजा और समीर चारों बच्चे गांव से कुछ दूर कोसी नदी में नहाने गए थे। नहाते समय आयन, शोएब और राजा उसमें बहने लगे। कोसी नदी से गुजर रहे कुछ लोगों ने तीनों बच्चों को बहता देख लिया। इसके बाद शोएब और राजा को बचा लिया गया। जबकि अयान का कोई पता नहीं चला। अयान के परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई, वह मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम, पटवाई पुलिस व शाहाबाद सीओ सहित टीम छानबीन में जुट गई। अयान को शाम तक ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। इस घटना को लेकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अयान के पिता ट्रक चालक हैं। ग्राम प्रधान रशीद ने बताया कि अब से 4 से 5 साल पूर्व भी इसी जगह एक लड़की की डूब कर मौत हो गई थी। वह कोसी पर से चारा लेकर आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें