फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तीन नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, 11 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। जिसके बाद जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 23 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सात अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक 162 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह से अब तक 140 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब शुक्रवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के बाद तीनों कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 23 हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें