फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Thu, 24 Apr 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। रुद्रपुर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी इरशाद मंगलवार की शाम करीब सात बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। उसके साथ बाइक पर कॉलोनी निवासी तालिब व अनवर भी थे। चिकित्सकों के अनुसार नैनीताल हाईवे स्थित जीरो प्वाइंट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण तीनों लोग घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एबुंलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपराध मनीराम सिंह ने बताया कि घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें